किसानों का धरना प्रदर्शन,हाईवे पर किया चक्का जाम,

किसानों का धरना  प्रदर्शन,हाईवे पर किया चक्का जाम, 


आज पूरे राष्ट्रव्यापी चक्काजाम कार्यक्रम मे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज एंव पंकज राजसिंह पुरनी राष्ट्रीय महासचिव करणी सेना के नेतृत्व मे खंडवा जिले के सैकड़ो किसानो ने इंदौर -इच्छापुर हाईवे क्रमांक 27 पर स्थित डुल्हार  फाटे पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया,
इस मौके पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की केन्द्र सरकार ने तीन कृषि बिल विधेयक पास किया है वह किसान विरोधी होकर ,अडानी एव अंबानी जैसे लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए विधेयक लाया गया है, इस विधेयक से किसान ,मजदूर बनकर रह जाएगा, अगर केन्द्र सरकार किसान हितैषी है तो एम.एस टी  गांरटी कानून लाए,

राहुल राज ने कहा की किसानों को खरिफ की फसल बीमा वितरण मे अनेक किसान राशी से वंचित रह गये है, अनेक किसानों को नाम मात्र की राशी मिली जिससे यह माना जा रहा है कि  सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है, अगर किसानों को उचित फसल बीमा राशी समय पर नही मिली,तथा केन्द्र सरकार व्दारा पारित तीन कृषि विधेयक मे विसंगतियों को दुर नहीं किया गया तो आज हाईवे पर चक्का जाम किया है, यह तो एक ट्रेलर है बाद मे मध्यप्रदेश की सड़कों पर उग्र आन्दोलन कर चक्का जाम की फिल्म दिखाएंगे,  
सैकड़ो किसानों के साथ पंकज राजसिंह पुरनी,  राहुल राज प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन,महिपाल सिंह राठौड़ प्रदेश महासचिव, प्रमोद पटेल जिलाध्यक्ष खंडवा, सर्वोदय पाटीदार, जेडी पटेल,सौरभ सिंह एवं जयपाल सिंह  द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार विजय सेनानी को ज्ञापन सौपा, इस मौके पर पुलिस की माकुल व्यवस्था दिखाई दी,



राहुल राज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन प्रदेश अध्यक्ष,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ