कांग्रेस प्रत्याशी साध्वी रामसिया भारती ने जिलाप्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पर लगाए पक्षपात करने के गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी साध्वी रामसिया भारती ने जिलाप्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पर लगाए पक्षपात करने के गंभीर आरोप


छतरपुर
बड़ामलहरा उपचुनाव में आज मतदान होना है। मतदान की पूर्व संध्या पर कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रामसिया भारती ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिलाप्रशसन और पुलिस प्रशासन नजायज तरीके से हमें परेशान कर रहा है। जनसंपर्क करने पर रोका जा रहा है यही नहीं हमारे कार्यकर्ताओं को पूरेक्षेत्र से खदेड़ दिया गया है। जबकि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र में डटे हुए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जगह जगह प्रताडि़त कर रहे हैं। बड़ामलहरा क्षेत्र की जनता मेरे एक एक आंसू का बदला आज इस चुनाव में लेगी। धन बल से लोकतंत्र में चुनाव नहीं जीता जा सकता। जिसके साथ जनता है वह विजयी होगा। साध्वी रामसिया भारती ने कहा कि बड़ामलहरा की जनता का आर्शीवाद मेरे ऊपर बना हुआ है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी छोटे कर्मचारियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें मतदाताओं द्वारा मुझे बताई गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग पूरे क्षेत्र में अवैध शराब का वितरण दो दिन से कर रहे हैं। जिला प्रशासन के लोग केवल मात्र कांग्रेस पार्टी पर कार्यवाही कर रही है। कांग्रेस के कार्यालय में लगे झंडे और पोस्टर को हटवाया गया परंतु भाजपा कार्यालय में लगे पोस्टर बैनर झंडे नहीं हटवाए गए। मीडिया के लोगों से रामसिया भारती ने निवेदन किया है कि आप लोग खुद पूरे क्षेत्र में जाकर देख लें की प्रशासन किस तरह से भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।लेकिन इसके बावजूद भी बड़ामलहराक्षेत्र की जनता लोकतंत्र के अपमान करने वालों को इस चुनाव में सबक सिखाएगी। पूरे क्षेत्र की जनता और मेरे माता पिता तुल्य लोगों का आर्शीवाद मेरे साथ है। रामसिया मीडिया से बातें करते करते भावुक हो गई और उनके आंसू झलक पड़े।

बुन्देली न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ