रक्षा टीम प्रभारी किरन राजपूत जी के तत्वाधान में
रक्षा टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान एक बुजुर्ग 65 वर्षीय जो कि वृद्धावस्था के कारण अपने घर का रास्ता भूल गए थे। यहाँ वहाँ भटक रहे थे।जिनको हलाकान परेशान भटकते देख कर उनसे पूछताछ करने पर कुछ बात नहीं पा रहे थे।अपने घर का पता भूल गए थे। उनको सिर्फ रास्ते कुछ कुछ याद थे। टीम द्वारा दादा जी को उनके बतायेनुसार हर रास्ते पर ले जाया गया। पर घर नही मिल पा रहा था । अंततः दादा जी के बतायेनुसार रास्तों पर घूमते घूमते उनको अपना घर दिखा दादा जी बहुत खुश हुए। जो कि बंगाली पारा में था। परिजनों के द्वारा बुजुर्ग का नाम बृजलाल पाठक बताया गया। जो थोड़े मानशिक रूप से अस्वस्थ होने से चीजो को भूल जाते हैं।परिवार वालो द्वारा रक्षा टीम का धन्यवाद किया गया।
बिहार :- भागलपुर थाना जगशर बिहार की निवासी महिला अपनी बेटी के साथ बिलासपुर अपने पति को खोजते हुये आए थे। पिछले 07 साल से बिहार से इनका पति कही लापता हो गए थे। बहुत खोजबीन करने पर भी कोई जानकारी नही मिली थी। जो अचानक इनको अपने पति के बारे में जानकारी मिली कि वो बिलासपुर में है और एक्सीडेंट हो गया है। महिला अपनी बेटी को उसके पिता से मिलवाना चाहता थी।इसलिए बिलासपुर आ गई थी पर उनको अपने पति की जानकारी नही मिली थी कि वो किस हॉस्पिटल में हैं। महिला परेशान होकर वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांगी जो रक्षा टीम द्वारा महिला की मदद हेतु उनके पति की तलाश शुरू किए जो विभिन्न हॉस्पिटल खोजने के बाद मिले।
बच्ची अपने पिता से मिलकर बहुत खुश हुई। व पिता भी अपनी बेटी से मिलकर ख़ुश हुए। महिला द्वारा बिलासपुर पुलिस और रक्षा टीम को धन्यवाद दी कि इनकी वजह से वो अपनी बेटी को अपने पिता से मिलवा सकी । अपने पति से सात साल बाद मिलकर बहुत खुश हुई। रक्षा टीम को धन्यवाद msg की।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit...!