प्रार्थना आंदोलन एवं गणेश विसर्जन चंद्रनगर में किया गया,

प्रार्थना आंदोलन एवं गणेश विसर्जन चंद्रनगर में किया गया,


 सभी जिलों के अनुसार छतरपुर जिले में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रार्थना आंदोलन राजनगर विधानसभा 50 के विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा द्वारा किया गया एवं कांग्रेस पार्टी जोड़ो अभियान इसी में शामिल है जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए इनका सम्मान राजेश कुमार खेरा एवं मंगल सिंह यादव भियाताल राजेंद्र सिंह यादव मोहन सिंह यादव नदिया बेहर रवि कुमार गुप्ता पत्रकार देशराज सिंह यादव पत्रकार समीर अवस्थी पत्रकार एवं क्षेत्र से आए हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा का माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया विधायक जी का कहना है

 कि गांधी जी के द्वारा चलाए गए प्रार्थना आंदोलन की रूपरेखा के अनुसार कांग्रेस पार्टी पूरे भारत में कांग्रेश जोड़ो एवं प्रार्थना आंदोलन का प्रारंभ करने जा रही है आज राजनगर ब्लाक में ग्राम पंचायत राजगढ़ से आंदोलन का शुभारंभ किया गया जिसमें विकास एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई एवं आज के दिन ही गणेश जी के विसर्जन के लिए चंद्र नगर से राजगढ़ तक शोभायात्रा निकाली गई एवं श्री गणेश जी का विसर्जन तालाब में किया गया जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे    
  

रविकुमार गुप्ता
चंदनगर बमीठा गंज
राजनगर ब्लॉक

मो7389484937

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ