दोस्त के जन्मदिन पर पांच दोस्तो ने पीड़ितों को रक्तदान कर दिया अनोखा गिफ्ट।
छतरपुर।बात जब दोस्ती की आती है तब यही एक ऐसा रिश्ता होता है जो हम स्वयं चुनते है, दोस्त हमारे सुख-दुख में बराबर के हिस्सेदार भी बनते हैं।रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि नगर के युवा मंच कलाकार अभिदीप सुहाने के जन्मदिन पर उनके साथियों ने भी पीड़ितों के लिए रक्तदान कर अनोखा उपहार अपने मित्र को दिया।
अभिदीप ने रक्तदान करते हुए सन्देश दिया कि मैं हर बार अपने जन्मदिन पर रक्तदान करता आ रहा हूँ इस बार जब मैने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया तो मुझे सरप्राइज देने के लिए मेरे मित्र अधिराज चतुर्वेदी, उज्ज्वल जैन,विजय कुशवाहा एवम अन्य दो मित्रो ने रक्तदान किया।सभी लोग जन्मदिन को अलग-अलग तरीके से मनाते हैं कभी किसी पीडित की मदद कर मनाए और जनहित में रक्तदान करते रहे।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit...!