छतरपुर यातायात पुलिस ने निर्धन कन्या के विवाह में भाई बनकर ट्रैफिक थानेदार एवं समस्त स्टाफ ने कन्यादान कर की जिले में मानवता की मिशाल कायम,
निर्धन कन्या के विवाह समारोह में वर, बधु को आशीर्वाद देने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अगम जैन,
छतरपुर यातायात पुलिस ने सोशल पुलिसिंग के आधार पर निर्धन कन्या का कन्यादान कर संपन्न करवाया विवाह
छतरपुर पुलिस देश भक्त जन सेवा में तत्पर है,साथ ही सामाजिक समन्वय स्थापित कर सामाजिक सेवा में भी भागीदारी की जा रही है।
पुलिस भी समाज का एक हिस्सा है।
छतरपुर यातायात पुलिस द्वारा सामाजिक समन्वय हेतु एक नवीन पहल की गई है,एक निर्धन परिवार की कन्या का कन्यादान किया गया है।
वैवाहिक स्थल छतरपुर नगर के बड़ी बगराजन मंदिर में है,संपूर्ण व्यवस्था यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा की गई।
विवाह के सभी कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न करवाए जा रहे हैं। मीडिया बंधु ढोल नगाड़ों के साथ बाराती के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित हुए,एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वल्पाहार एवं स्वरुचि भोज व्यवस्था है,
सम्मिलित सभी लोगों ने भोज ग्रहण किया। पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे द्वारा किया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन सम्मिलित हुए, वर वधु पक्ष के लोगों से वार्ता की।
पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओ ने वर वधु को जयमाला कार्यक्रम में आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की,
बुंदेली न्यूज
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit...!