आज *दिनाँक 11 मार्च 2020* दिन *बुधवार* को अपरान्ह 4 बजे कायस्थ संघ का कायस्थ होली मिलन समारोह का आयोजन *देव भूमि श्री श्री 1008 पूंछा वाले हनुमान जी के मंदिर,रानीपुरा* में किया गया।
एवँ बीते दिनों 24 फरवरी 2020 को नगर में कायस्थ समाज के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे *श्री रवि भूषण खरे जी* के देहावसान हो गया था जिनकी आत्म शांति हेतु समस्त कायस्थ बन्धुओ ने मौन साधना कर *श्री चित्रगुप्त भगवान* से प्रार्थना की।
उसके पश्चात कायस्थ बन्धुओं ने सर्वप्रथम एकत्रित होकर ईष्ट देव *चित्रगुप्त भगवान* का पूजन किया एवँ शंख झाला के साथ संध्या आरती कर समस्त कायस्थ बन्धुओ सहित सभी समाज के लोगो पर अपनी कृपा दृष्टि बनाने हेतु प्रार्थना की।
एवँ कायस्थ बन्धुओ को आपस मे परिचय बढाने एवँ एक दुसरे के सुख दुख में सम्मिलित होने तथा आपस मे आपत्ति विपत्ति व सामाजिक आयोजनों में सहभागिता एवँ सहयोग पर प्रकाश डाला।एवँ उपस्थित समस्त कायस्थ बंधुओं ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।।
इस अवसर पर मार्गदर्शक अनिल प्रकाश खरे ,जय प्रकाश निगम,ज्योतिस्वरूप खरे,विद्याशरण खरे,अखलेश खरे,यशेष खरे,शशिभूषण खरे,गीतेश खरे,मुकेश खरे,अनुराग खरे,प्रवीण कुमार खरे।।।उपस्थित रहे।
एवँ *आगामी बैठक 5 अप्रैल 2020 को गायत्री शक्तिपीठ,हरपालपुर में अखलेश खरे व मुकेश खरे* के आयोजन में सुनिश्चित की गई है।
अनुराग खरे
हरपालपुर
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit...!