आरएसएस के नगर प्रचारक ने समाज के वंचितों के लिए 4 स्वंयसेवकों के साथ किया रक्तदान।
जब समाज और देश को आवश्यकता रहती है स्वंयसेवक समय समय पर सेवक बन के सेवाएं देते रहते है।
रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड B पॉजिटिव की कमी थी जिससे कई पीड़ित बेहद परेशान थे जिसकी सूचना मिलने पर नगर की तरुण व्यवसायी शाखा के आग्रह पर नगर प्रचारक संजय जी ने स्वंय ब्लड बैंक पंहुचकर रक्तदान किया एवम इनके साथ खजुराहो कॉलेज के प्रिंसिपल स्वंयसेवक डॉ ब्रजेश तिवारी स्वयंसेवक ध्रुववर्धन सिंह स्वंयसेवक राजदीप सिंह,स्वंयसेवक वेदप्रकाश गौतम ने भी पीड़ितों के लिए रक्तदान किया जिससे पीड़ितों का इलाज रक्त की कमी से न रुके।
आज के सेवाकार्य में तरुण व्यवसायी शाखा के श्रेय सिन्हा, धर्मेंद्र शर्मा,आशीष गुप्ता इन सभी का विशेष योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit...!