मेधावी भाई-बहन ने बढ़ाया नगर का गौरव: अनुष्का ने स्कूल में पाया प्रथम स्थान, धैर्य रहे द्वितीय
हरपालपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल, दौरिया (नौगांव) के दो होनहार भाई-बहनों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे नगर का नाम रोशन किया है। स्थानीय पत्रकार संजय तिवारी (भास्कर) की सुपुत्री अनुष्का तिवारी और सुपुत्र धैर्य तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं में शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन
- अनुष्का तिवारी: कक्षा 11वीं (कला संकाय) की छात्रा अनुष्का ने 90.90% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम रैंक हासिल की है।
- धैर्य तिवारी: अनुष्का के छोटे भाई धैर्य तिवारी ने कक्षा 9वीं में 94.6% अंकों के साथ स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
सम्मान और मार्गदर्शन
दोनों भाई-बहनों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा दोनों मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार परिश्रम करने का मार्गदर्शन दिया।
नगर में खुशी की लहर
पत्रकार संजय तिवारी के बच्चों की इस सफलता पर इष्ट-मित्रों, परिजनों और नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit...!