1

All Right Reserved Copyright ©

2

3/random/post-list

Random Posts

Poll answer ME

Audio Player

पिछले माह पेज देखे जाने की संख्या

यह ब्लॉग खोजें

3/related/default
जिले की व आसपास क्षेत्र की खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करे हमारे रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल बुंदेली न्यूज़ पोर्टल से जुड़ने व अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे। बुंदेली न्यूज टीम (रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल)* में आवश्यकता है अनुभवी योग्य न्यूज रिपोटर्स की योग्यता अनुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा इक्षुक व्यक्ति पुरूष/ महिला तुरन्त सम्पर्क करें www.bundelenews.in एडीटर चीफ/ चैनल हैड कुलदीप वर्मा:-9171982882

बुन्देली न्यूज़

HARPALPUR, MADHYA PRADESH, India

channel head

channel head

BN Add

BN Add

Audio Player

Translate

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

AMP 18

Lorem 15

14 Technology

13 Circle Gallery

Shooting 12

11

News 10

Lorem 9

लहदरा रेत खदान पर छापा मारने पहुंची खनिज टीम पर हमला, खनिज की गाड़ी की क्षतिग्रस्त,



घटना के वक्त खनिज अधिकारी अमित मिश्रा बोलेरों गाड़ी में बैठे हुए थे। प्रदेश में रेत माफिया पर लगाम लगाने की कोशिश लगातार फेल होती नजर आ रही हैं



हरपालपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के लहदरा गॉव में धसान नदी में अवैध खनन पर छापामार कार्यवाही करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर खनन माफिया द्वारा जानलेवा हमला किया गया। खनिज अमले में शामिल बोलेरो कार पर पथ्थरों से हमला कर गाड़ी के कांच तोड़ दिये । घटना के वक्त खनिज अधिकारी अमित मिश्रा  गाड़ी में बैठे हुए थे। प्रदेश में रेत माफिया पर लगाम लगाने की कोशिश लगातार फेल होती नजर आ रही हैं। यदि कोई अधिकरी ज्यादा सख्ती दिखाने की कोशिश करता है तो उन्हें जान से मारने के प्रयास हो रहे हैं। लहदरा में लंबे समय से आपराधिक लोगो द्वारा लम्बे समय रेत का अवैध खनन किया जा रहा था इन माफियों को थाना पुलिस संरक्षण से इनकार नहीं किया जा सकता हैं।

अवैध रेत खनन की सूचना मिलने पर छतरपुर  जिले के खनिज अधिकारी अमित मिश्रा अपनी टीम के साथ कार्यवाही करने के लिए लहदरा गॉव अवैध  रेत खदान पर पहुंची। उन्हें वहां अवैध रेत खनन होने की जानकरी मिल रही थी। रविवार  दोपहर करीब 4 बजे वे टीम सहित मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद ट्रैक्टर चालक धबरा कर भाग गए  टीम ने उसे पकडऩे की कोशिश की तो  ने खनिज अमले में शामिल  एक गाड़ी पर रेत माफियों ने पथ्थरों से हमला कर कार के कांच तोड़ दिए हैं मौके पर खनिज विभाग घटना को दबाने के प्रयास में लगा।
घटना के बाद भी थाना पुलिस सहयोग नहीं कर रही हैं।

नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन,

जिले में अवैध रेत खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। केन एव धसान नदी के घाटों से लगातार रेत का अवैध खनन हो रहा है। पुलिस का साठगांठ के चलते माफियाओं के हौसलें बुलंद हैं। जिस कारण से अधिकारियों व खुद पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकते हैं। पहले भी कई बार रेत माफियाओं द्वारा अधिकारियों पर हमला करने के केस सामने आते रहे हैं।
महाराजपुर विधायक नीरज विनोद दीक्षित ने किया हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ,
छतरपुर _प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज महाराजपुर विधानसभा के विधायक माननीय नीरज विनोद दीक्षित ने पुतरया पचवारा टीला बड़ागांव एवं ग्राम पंचायत दोरिया में वृद्ध जनों के सम्मान के साथ साथ हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ किया विधायक ने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस की 15 महीने की सरकार एवं भाजपा के 18 साल के कार्यों की तुलना की जाए तो भाजपा शासन के ऊपर कमलनाथ की 15 महीने की सरकार भारी पड़ेगी जहां कमलनाथ जी ने वृद्धा पेंशन 300 से ₹600 की ₹100 में 100 यूनिट बिजली प्रदान की वही दूसरी तरफ बेटियों की शादी के लिए ₹51000 किए कमलनाथ सरकार ने राम पथ गमन ओमकारेश्वर एवं महाकालेश्वर मंदिरों का कॉरीडोर के रूप में अत्याधुनिक ढंग से विस्तार किया गया कार्यक्रम में उपस्थित हाथ से हाथ जोड़ो के प्रभारी संजय कपूर ने भी भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए इस कार्यक्रम में छतरपुर जिले के प्रभारी नारायण प्रजापति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखन लाल पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाला कुशवाहा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री झल्लू पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेश पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौरसिया बिजावर से राजेश पायक जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश शर्मा चंदला से अनित्या सिंह जी हरप्रसाद अनुरागी जी राजू प्रजापति जी नौगांव से शीलू राजा साहब एडवोकेट विष्णु नायक जी अरविंद यादव जी कुलदीप यादव अभिषेक गुप्ता आनंद नामदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लुगासी के अध्यक्ष मोनू राजा हरपालपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खटीक नौगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह महाराजपुर नगर पालिका के पार्षद अनिल चौरसिया सुमित लल्ला हल्के मेंबर विजय बहादुर एवं बाबूलाल अहिरबार पप्पू पुरोहित रामशरण नायक गढ़ी मलहरा नगर परिषद के पार्षद सुकन विष्णु शिवहरे रवि गद्दे सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सजाने और संवारने का कार्य जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह बुंदेला एवं चंदन राजा ने बखूबी निभाया जिसकी समस्त कांग्रेस जनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
ठेकेदार की मर्जी के आगे, नतमस्तक हुआ प्रशासन,

खुलेआम ओवर लोड, राजस्व चोरी और अन्य जगह के पिटपास हो रहे जारी,
छतरपुर।। नौगांव। खकौरा और टीला में बालू का कार्य करने वाली एजेंसी के द्वारा सारे नियमों को ताक पर रखकर मनमर्जी से न केवल बालू निकाली जा रही है बल्कि ८ घनमीटर बालू लादकर तीन घनमीटर का पिटपास राजनगर तहसील का जारी किया जा रहा है। जो खुलेआम नौगांव में परिवहन करते हुये नजर आ रहे है।  रही सही कसर इन ट्रैक्टरो के ड्राईवर पूरी कर रहे।  जो बेलगाम गति से हादसो को न्यौता दे रहे जब खनिज विभाग से इस संबंध में जानना चाहा तो उनका कहना था कि गौरिहार और टीला का ठेकेदार एक है वह कही का कितना भी पिटपास जारी कर सकता है।
नौगांव तहसील के खकौरा और टीला में रेत ठेकेदार कम बालू माफिया कार्य कर रहे है।।
कागजों पर नियम लागू होते है वास्तविकता में लिफटर  बीच नदी में डालकर न केवल रेत निकाली जा रही है बल्कि एक ट्रैक्टर में आठ घनमीटर  बालू लादकर तीन घनमीटर  का पिटपास  राजनगर तहसील का दिया जा रहा है। शहर की सडक़ों पर बेताहाश ओर बेलगाम यह बालू परिवहन पिछले विधानसभा चुनाव की याद ताजा कर रहा जब बालू के चर्चे विपक्षी  पार्टी की  नुक्कड़ सभा में आम हो गये थे। नौगांव में सुबह से रात तक २४ घंटे ओवर लोड ट्रैक्टर जब सडक़ों से गुजरते है तब हर किसी का ध्यान इस पर पुन: टिकने लगा उसका एक कारण यह थी इनकी बेताहाशा गति हादसो को भी  जन्म दे रही है ।
लिफटर डालकर निकली जा  रही बालू -
खकौरा और टीला घाट पर एजेंसी के द्वारा खुलेआम लिफटर डालकर जेसीबी और  लिफटर की सहायता से  बालू इकटठा करके  दिन रात इसकी ढुलाई का कार्य किया जा रहा है। जबकी नियमों में बहती धार पर कहीं भी छेड़छाड़  कर बालू को मशीनरी से निकालने का प्रावधान नहीं है इसका साक्ष्य तस्वीर है बात यहां तक सीमित होती तो अलग बात थी ठेकेदार के गुर्गो के द्वारा तीन घनमीटर  का पास राजनगर तहसील का दिया जा रहा है जबकी शहर से दर्जनो टै्रक्टर जो निकलते है उनमें सात से आठ घनमीटर  बालू लदी हुई।  अगर  मान लिया जाये  तीन घनमीटर का पिटपास  पास सही है  तो पांच घनमीटर  की चोरी राजस्व  की किसकी  सह पर की जा रही है। सूत्र बताते है एजेंसी के द्वारा राजस्व महकमे से लेकर पुलिस माईनिंग का सिस्टम सेट है। जिस कारण किसी  को भी यह राजस्व चोरी नजर नहीं आ रही है और खुलेाम लिफटर  और  मशीनरी  की सहायता से बालू का परिवहन किया जा रहा है। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक कहते है कि टीला और  गौरिहार  का ठेकेदार एक है  वह कहीं का भी पिटपास जारी कर सकता है।  क्या टीला के पिटपास  जारी नहीं हुये  जो राजनगर तहसील  का पिटपास  नौगांव  तहसील मेें जारी होगा। वह भी एक पिटपास पर एक चक्कर  फ्री है उसका शुल्क  पिटपास के ऊपरी तौर पर लिया जा रहा है इसकी जबाबदेही  एजेंसी  की होती है अगर कोई कार्यवाही होगी उसकी जबाबदेही  का नुकसान एजेंसी लेगी।
बेताहासा  स्पीड हादसो को देगी जन्म -
आये दिन फोरलेने पर हादसे हो रहे है और  लापरवाही मे कई लोगों की मौत हो रही है अब बालू माफियाओ के टै्रक्टर स्पीड में इसलिये दौड़ रहे है उन्हेे समय सीमा मे एक चक्कर  ओर लगाने के लिये जल्दी वापिस आना है उसका परिणाम  है कि शहर के  बीचों बीच आपको आठ घनमीटर  बालू के  ट्रैक्टर सरपट दौड़ते  नजर आयेंगे।  खुदा न खास्ता  किसी  दिन  कोई हादसा होता है उसकी जबाबदेही  माइनिंग, पुलिस और राजस्व महकमा लेने को क्या तैयार  है।
इनका कहना -
टीला और गौरिहार का ठेकेदार एक ही है कहीं का भी पिटपास दे सकता है लेकिन नियम ऐसा नहीं है जिस नदी  से रेत निकालो वहां का पिटपास  जारी करना होता है
 अशोक द्विवेदी खनिज इंस्पेक्टर नौगांव क्षेत्र
ग्राम पंचायत पड़वाहा में क्षेत्रीय विधायक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ सम्मान समारोह,
170 बुजुर्गों को कंबल भेंट कर किया गया सम्मानित,


महाराजपुर//नौगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पड़वाहा में एक बरिष्ठ जन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन पंचायत द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महाराजपुर विधानसभा के विधायक नीरज विनोद दीक्षित उपस्थित रहे इस मौके पर ग्राम के 170 बुजुर्गों को गर्म कंबल भेंट कर और फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी नारायण प्रजापति,कांग्रेस जिला अध्यक्ष लखनलाल पटेल,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष विनोद दीक्षित,इंद्रपाल चौबे, झल्लू पटेल, ग्राम पड़वाहा सरपंच मोहन अहिरवार, गौर सरपंच अशोक राजपूत,सिदुरखी सरपंच बिमला रामस्वरूप राजपूत, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे
 इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नीरज विरोध दीक्षित के सामने ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी जिसमें से कुछ समस्याओं का समाधान विधायक नीरज विरोध दीक्षित ने तुरंत किया एवं अन्य समस्याओं के लिए जल्द से जल्द खत्म करने की बात कही एवं उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया है बुजुर्गों की सेवा करना ही हमारा परम कर्तव्य है हमें पहले बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए क्योंकि यह वही लोग हैं जिन्होंने हमें संस्कार दिए और सही मार्गदर्शन दिया जिससे हम अपने जीवन को सफल बना रहे हैं मैं कोई नेता नहीं बल्कि आपका अपना बेटा हूं आप जब भी मुझे आवाज देंगे मैं हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा।
दुकानों के सामने दो पहिया वाहन खड़े होने से बाजार में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था,

सकरा मार्ग दुकानों के बाहर खड़े वाहन,जाम की स्थिति निर्मित,


छतरपुर।हरपालपुर। बाजार में दुकानों के सामने बाहर खड़े होने की वजह से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है इसके बावजूद भी इस समस्या का निराकरण कराए जाने को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं हरपालपुर में रविवार को तकरीबन 3:00 बजे के लगभग हरिहर रोड पर स्थित जनरल स्टोर, जूता चप्पल,कपड़े  की दुकान के बहार खड़े दोपहिया वाहन जाम की स्थिति निर्मित कर रहे हैं बाजार सहित अन्य जगहों पर दिन भर में कई बार ट्रैफिक जाम होता है ऐसे में दो पहिया वाहन तो दूर लोगों को पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगरी प्रशासन के द्वारा कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं स्थिति यह है कि मेन रोड, हरिहर रॉड, लहचूरा रोड पर दुकानों के सामने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इस वजह से बाजार में हर रोज राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है नगर के बाजार के हालत बहुत खराब है सकरी गलियों के बीच दुकानों के सामने वाहन खड़े करने के लिए जगह भी पर्याप्त नहीं है ऐसे में जब ग्राहक आते हैं तो वे अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर देते हैं इससे लोगों को परेशानी होती है बाजार के साथ सभी सड़कों पर इसी तरह की मनमर्जी की पार्किंग होती है

*बजार के हालत*
बाजार में रोड किनारे  अव्यवस्थित बाहर वाहन खड़े हो रहे हैं मोड पर तेज स्पीड में बाहर निकलते हैं जिससे हाथ से होने की संभावनाएं बनी हुई है तो दूसरी ओर जानवरों का डर बाजार की सड़कों पर रखा दुकान का सामान और सड़क किनारे पड़े व्यापारियों की दुकान सामग्री की वजह बन रहा है

ऐसे हो सकता सुधार,
नगर में  समय पर पुलिस की नियमित गश्त करें सड़क पर जिन दुकानदारों ने सामान रखा है उन पर नगरी प्रशासन और पुलिस संयुक्त मिलकर कार्रवाई करे नगर के मैन रोड, हरिहर  रोड ,पुरानी गल्ला मंडी,और  लगने वाली अस्थाई सब्जी मंडी और फल मंडी को स्थाई मंडी में शिफ्ट किया जाए नगर परिषद हरपालपुर के द्वारा बाजार में लगने वाले ठेलो को होर्कजोन में शिफ्ट किया जाए।
दुकानदारों के साथ ही दुकानों में आय माल लोड होकर सड़कों के बीचो बीच खड़े हो जाते हैं जिससे जाम की स्थिति निर्मित होती है तो वही अधिक लाभ कमाने के चक्कर में बीच सड़क पर सवारी बैठाने के लिए अपने वाहनों को खड़ा कर लेते हैं जिससे मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होने लगती है यह समस्या हर रोज उत्पन्न होती है इनके खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई करने से परहेज करती है दूसरी तरफ ऐसे में दोनों सड़कों पर पल-पल जाम के हालात पैदा होते रहते हैं इस कारण स्थानीय लोगों के साथ आवागमन करने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को परेशानियां हो रहे हैं

इन जगहों पर लगता है जाम,
नगर के हरिहर रोड पुरानी गल्ला मंडी मेन रोड,लहचूरा रोड, स्थाई सब्जी मंडी लगने की वजह से यहां सुबह और शाम के समय जाम की समस्या उत्पन्न होती है हालांकि नगरीय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा यहां से सब्जी मंडी से हटाए जाने को लेकर कई बार प्रयास किए गए हैं लेकिन एक भी बार सफलता हासिल नहीं हुई वही मेन बाजार में ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडिंग बाहर आने की वजह से यहां ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा जाती है इसके साथ ही बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदी करने के लिए आने वाले लोग दुकानों के बाहर ही अलग तरीके से अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं
जुमा की नमाज के बाद सामूहिक रूप से निकले मुस्लिमजन...

वक्फ संपत्ति से कब्जा एवं मजारों को तोड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्यवाई करने मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन,

शिवम साहू 

नौगांव -मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर मुस्लिम समाज की वक्फ सम्पत्तियों से कब्जा हटाने, कब्रों और मजारों को तोड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्यवाई करने,कब्रिस्तान के लिए 20 फिट का रास्ता देने एवं खसरा नम्बर में कब्रिस्तान दर्ज करने की मांग को लेकर वक्फ कमेटी इन्तजामिया के द्वारा एसडीएम के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। जामा मस्जिद की वक्फ इन्तजामिया कमेटी के पूर्व सदर मोहम्मद निसार बबबू राईन के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से पैदल निकलते हुए तहसील पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर 4 बिंदुओं का एसडीएम के नाम का ज्ञापन तहसीलदार सुनीता साहनी को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए कमेटी के पूर्व सदर निसार राईन ने बताया कि शहर में मुस्लिम समाज की वक्फ सम्प्पतियों पर भू माफियाओं के द्वारा अवैध कब्जा कर भवन, कब्रिस्तान एवं मजार की समपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसके तहत रिसाला मस्जिद की भूमि खसरा नम्बर पर 194 पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसे नाप कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। खसरा नम्बर 2361,2362 में स्थित तुर्की कब्रिस्तान में समाज की कब्रों को तोड़कर मॉडल स्कूल बना दिया गया है जबकि शासन द्वारा स्कूल निर्माण के लिए खसरा नम्बर 2360 पर जमीन आवंटित की गई थी लेकिन विभाग द्वारा आवंटित जमीन पर स्कूल का निर्माण न करके कब्रिस्तान की कब्रें तोड़कर स्कूल निर्माण किया गया है जो निंदनीय है। जामा मस्जिद के सामने कब्रिस्तान खसरा नम्बर 584 है जिसमें कुआं एवं दो कमरे हैं जिस पर नगर पालिका अवैध कब्जा किये है, यह वक्फ की संपत्ति है । नपा द्वारा कब्रिस्तान के दोनों गेट बंद कर दिए हैं जिससे आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। कब्रिस्तान जाने के लिए जनहित में 20 फिट का रास्ता एवं कुंआ और कमरें खाली कराए जाने की मांग की है। साथ ही पहाड़िया वाले पीर बाबा की मजार को दिनेश भट्ट और प्रतीक भट्ट आदि लोगों ने मिलकर मजार के चारों ओर जेसीबी से खुदाई करके जमीन को समतल कर प्लाट बेचने की फिराक में है। मुस्लिम समाज जन ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि उक्त बिंदुओं पर प्रशासन कार्यवाई कर खसरा नम्बर 2361, 2362 पर बनी हुई कब्रों की तोड़फोड़ रोकने, पहाड़िया वाले बाबा की जमीन के प्लाट बिक्री रोकने सहित आदि पर कार्यवाई की मांग की है। इस दौरान जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना मुनव्वर रजा कादरी, मौलाना आरिफ रजा, पार्षद युसुफ राईन, निजाम बाबा, अल्लू खान, मुश्ताक राईन, हारून खान, फिरोज राईन, राशिद, अजीम, अलीम, इरशाद सहित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के प्रशिक्षण के लिए चयनित हुई साक्षी रिछारिया,

शिवम साहू

नौगांव के शासकीय बापू महाविद्यालय की एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है इस शिविर में प्रशिक्षण उपरांत चयनित स्वयंसेवकों को पूर्व गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड में शामिल किया जाएगा‌। गौरतलब हो कि  पूर्व गणतंत्र दिवस परेड  शिविर भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है इस प्रशिक्षण शिविर में छतरपुर की महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर की ओर से स्वयंसेवक साक्षी रिछारिया जो इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत शासकीय बापू महाविद्यालय नौगांव की छात्रा है उनका चयन किया गया है जो पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के प्रशिक्षण में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी एवं चयनित स्वयंसेवक छतरपुर जिले की कला संस्कृति पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोकगीतों के साथ शिविर में सहभागिता करेंगे साक्षी के चयन पर विश्वविद्यालय में हर्ष व्यक्त किया गया है इसमें विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ बहादुर सिंह परमार , जिला संगठक  गिरीश जुयाल  ,प्राचार्य डॉ पुष्पा सामवेदी एवं दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी सिंह एंव संतोष रजक ने छात्रा को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं इस मौके पर छात्रा के सभी सहपाठी छात्र-छात्राओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।
ब्रेकिंग न्यूज़:- हरपालपुर

जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधियों की उदाशीनता से जिले में गहराया खाद संकट,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निर्देशो के बाद भी जिले में किसानों को बुबाई के लिये नही मिल पा रहा डीएपी खाद,

जिला प्रशासन की नाकामी के चलते डीएपी की रैंक निवाड़ी जिले में  उतरी अब अगली डीएपी रैंक के लिये किसानों करना 10 तारीख तक का इंतज़ार,

अक्टूबर माह जिले को मिली सिर्फ दो डीएपी रैंक,

जिले में किसानों एक बोरी डीएपी के लिये करना पड़ रहा हैं संघर्ष,घंटो कतार में लगने के बाद बाद भी नहीं मिल रहा डीएपी,

हरपालपुर मार्कफेड गोदाम में डीएपी स्टाक खत्म,

सुनील रिछारिया 
    पत्रकार