छतरपुर।
कहते है जान है तो जहान है और जान बचाने वाला महान है।रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती महिला जिसके पेट मे बच्चा खत्म होने पर उसकी जान आफत में थी क्यूंकि मरीज का ब्लड ग्रुप बहुत रेयर था ऐसे में जब राधा रानी के भक्त रक्तदानी आनंद को सूचना दी गई तो वह राधष्टमी के पावन अवसर पर अपने नवीन प्रतिष्ठान को बंदकर बगैर देर किए रात्रि में मरीज महिला की जान बचाने ब्लड बैंक पंहुचे और रक्तदान कर महिला का जीवन बचाया।
आनंद ने रक्तदान के साथ अपना अनुभव सांझा करते हुए सन्देश दिया कि हमें किसी पीड़ित की मदद के लिए कभी पीछे नही हटना चाहिए दुसरो की सेवा का आत्मिक सुख अलग ही अनुभव देता है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit...!