महाराजपुर विधायक के फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर से मचा बवाल,विधायक ने एसपी से की शिकायत

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
महाराजपुर विधायक के फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर से मचा बवाल,विधायक ने एसपी से की शिकायत

महाराजपुर क्षेत्र में राजनीति से जुड़े एक चौंकाने वाले मामले ने हलचल मचा दी है। क्षेत्र के विधायक कामाख्या प्रताप सिंह उर्फ़ टीका राजा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम पर फर्जी लेटर पैड तैयार कर, उस पर उनके जाली हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।

विधायक का कहना है कि इस कृत्य से न केवल उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, बल्कि जनता को गुमराह कर राजनीतिक फायदे उठाने की भी साजिश रची जा रही है।

इस मामले से साफ है कि फर्जीवाड़े का खेल अब सत्ता और प्रशासन के गलियारों तक पहुंच चुका है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो रही है और जिम्मेदार लोग कब तक चुप्पी साधे रहेंगे?

वहीं, आम जनता के बीच भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों तक के नाम का दुरुपयोग इस तरह से खुलेआम हो सकता है, तो आम नागरिक की सुरक्षा और विश्वास का क्या होगा?


---

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

thanks for visit...!

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!