पीड़ित ने थाने में बांटी मिठाई
हरपालपुर: साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के लिए हरपालपुर पुलिस मददगार साबित हुई। महिला के खाते से ठगों ने ₹40,900 निकाल लिए थे, जिसकी शिकायत NCRP पोर्टल पर की गई थी। थाना प्रभारी हरपालपुर और उनकी टीम के अथक प्रयासों से महिला के ₹30,000 वापस मिल गए हैं। पुलिस ने शेष राशि भी जल्द दिलाने का भरोसा दिया है। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर खुशी में शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी और समस्त स्टाफ को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया
.jpeg)
thanks for visit...!