प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां: सचिव की 'हठधर्मी' के आगे बेबस दिखे कलेक्टर,

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां: सचिव की 'हठधर्मी' के आगे बेबस दिखे कलेक्टर, बिना उद्घाटन ही फीका पड़ा कार्यक्रम
​कलेक्टर देखते रह गए और सचिव ने चला दी कैंची; रेडक्रॉस

  उद्घाटन में प्रशासनिक मर्यादा तार-तार
​छतरपुर। जिले में प्रशासनिक अनुशासन किस कदर पटरी से उतर चुका है, इसकी बानगी रेडक्रॉस कार्यालय के उद्घाटन के दौरान देखने को मिली। रेडक्रॉस के पदेन अध्यक्ष और जिले के मुखिया कलेक्टर पार्थ जैसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर फीता काटने पहुंचे थे, लेकिन अव्यवस्थाओं और अति-उत्साह के बीच जो हुआ उसने न केवल प्रशासन की किरकिरी कराई, बल्कि पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई।
​न कैंची चली, न प्रोटोकॉल बचा
​रेडक्रॉस कार्यालय, जिसे व्यवस्थाएं सुधारने के लिए खोला गया था, वह खुद ही बदहाली और अराजकता का शिकार दिखा। उद्घाटन के वक्त जब कलेक्टर पार्थ जैसवाल फीता काटने के लिए खड़े हुए, तब अव्यवस्थाओं के कारण माहौल असहज हो गया। इसी बीच, रेडक्रॉस सोसाइटी के नवनिर्वाचित सचिव अनिरुद्ध सिंह ने सारी मर्यादाओं को दरकिनार करते हुए कलेक्टर के सामने ही उनके हाथ से कैंची ली और खुद ही फीता काटकर औपचारिकता पूरी कर दी।
अध्यक्ष का अपमान या सचिव की मनमानी?
​वहां मौजूद आला अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शी यह देखकर दंग रह गए कि जिस संस्था के पदेन अध्यक्ष स्वयं कलेक्टर हों, वहां एक सचिव ने मुख्य अतिथि को दरकिनार कर खुद ही सुर्खियां बटोरने की कोशिश की
​अपमानजनक स्थिति: जिले के प्रथम नागरिक और प्रशासनिक प्रमुख के हाथ में कैंची होने के बावजूद फीता न कट पाना, सीधे तौर पर उनके पद का अपमान माना जा रहा है।
बीमारू व्यवस्था: कार्यक्रम में न तो बैठने की सही व्यवस्था थी और न ही गरिमापूर्ण संचालन की। रेडक्रॉस की 'बीमारू' कार्यप्रणाली पहले ही दिन उजागर हो गई।
​चर्चा में 'हथियाई' गई सुर्खियां
​सोशल मीडिया और प्रशासनिक गलियारों में यह मामला आग की तरह फैल गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब सचिव स्तर के पदाधिकारी कलेक्टर के ऊपर हावी होने लगे हैं? जिस कार्यालय का उद्देश्य जनता की सेवा और अनुशासन होना चाहिए, उसकी शुरुआत ही 'अराजकता' और 'अहंकार' के साथ हुई है।
​"प्रशासन के इतिहास में संभवतः यह पहली बार हुआ होगा कि अध्यक्ष (कलेक्टर) हाथ में कैंची थामे खड़े रह गए और उनके मातहत ने उनके सामने ही फीता काटकर अपनी पीठ थपथपा ली।"
नोट -- सूत्रों और फोटू के आधार खबर मामला गंभीर जांच का विषय 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

thanks for visit...!

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!