छतरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP अगम जैन ने कई थाना प्रभारियों के बदले प्रभार

बुन्देली न्यूज़,
By -
0

छतरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP अगम जैन ने कई थाना प्रभारियों के बदले प्रभार

छतरपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में शहर के महत्वपूर्ण थानों सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

​जारी आदेश के अनुसार, जिले के अनुभवी निरीक्षकों को नई कमान सौंपी गई है:

  • निरीक्षक सतीश सिंह: सिविल लाइन थाना प्रभारी के पद से हटाकर अब इन्हें कोतवाली थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
  • निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय: बमीठा थाना प्रभारी से अब थाना प्रभारी सिविल लाइन बनाए गए हैं।
  • निरीक्षक बाल्मीक चौबे: नौगांव थाना प्रभारी के रूप में सेवा दे रहे श्री चौबे अब थाना प्रभारी बमीठा होंगे।
  • निरीक्षक संजय राय: हरपालपुर थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर इन्हें थाना प्रभारी नौगांव नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक राजेश सिंह सिकरवार: जिला विशेष शाखा (DSB) के प्रभारी रहे श्री सिकरवार को अब थाना प्रभारी हरपालपुर की कमान सौंपी गई है।

व्यवस्था में कसावट लाने की कवायद

​माना जा रहा है कि आगामी समय में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को देखते हुए एसपी अगम जैन ने यह बदलाव किए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

thanks for visit...!

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!