हनुमान जन्मोत्सव में हादसा: डीजे गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, मकरोनिया में चक्काजाम के बाद मुआवजा घोषित
सागर जिले में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां डीजे गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।
मंगलवार सुबह गुस्साए परिजन मकरोनिया स्थित शांति भोजनालय के पास एकत्रित हुए और चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि मृतक परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने परिजनों की मांगें मान लीं।
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने फोन के माध्यम से परिजनों को आश्वस्त किया कि परिवार के एक सदस्य को नगरपालिका में नौकरी दी जाएगी। साथ ही तत्काल राहत के रूप में 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई।
प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है,
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit...!