जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को: विजेताओं को मिलेगा फ्री टूर, 25 जुलाई तक करें आवेदन,

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को: विजेताओं को मिलेगा फ्री टूर, 25 जुलाई तक करें आवेदन,

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
​जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को: विजेताओं को मिलेगा फ्री टूर, 25 जुलाई तक करें आवेदन,

​मध्य प्रदेश: स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रदेश के समृद्ध पर्यटन और सांस्कृतिक वैभव से रूबरू कराने के उद्देश्य से, 7 अगस्त 2026 को 'जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026' का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, स्कूल शिक्षा विभाग तथा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
​कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा
जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. रैकवार ने बताया कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के मार्गदर्शन में इस क्विज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी शासकीय और अशासकीय (निजी) विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रत्येक स्कूल से तीन विद्यार्थियों की एक टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
​प्रतियोगिता के मुख्य बिंदु:
​पंजीयन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026 (सभी प्राचार्यों को पर्यटन बोर्ड के पोर्टल की लिंक भेज दी गई है)।
​लिखित परीक्षा एवं क्विज: 7 अगस्त 2026 को।
​चयन प्रक्रिया: पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ छह (6) टीमों का चयन होगा, जिनके बीच उसी दिन 'मल्टीमीडिया क्विज राउंड' खेला जाएगा।
​राज्य स्तरीय प्रतिनिधित्व: मल्टीमीडिया राउंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
​विजेताओं को मिलेगा प्रदेश भ्रमण का शानदार अवसर
क्विज प्रभारी व डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी ने बताया कि सभी संबंधित स्कूल निर्धारित तिथि से पहले अपनी टीम का पंजीयन करा लें। इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण इसका इनाम है। मल्टीमीडिया क्विज राउंड के लिए चयनित सभी छह विजेता टीमों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का निःशुल्क भ्रमण कराया जाएगा।
​यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धन का एक बेहतरीन मंच है, बल्कि उन्हें अपने प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देखने व समझने का खास मौका भी देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!