झांसी/आगरा: उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के रेलकर्मियों ने एक बार फिर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से विभाग का मान बढ़ाया है। गाड़ी संख्या 12919 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री अपना कीमती सामान कोच में ही भूल गई थीं, जिसे सजग रेलकर्मी ने सुरक्षित उन तक पहुँचाया।
पूरा मामला:
दिनांक 25/26 अप्रैल 2026 को एक महिला यात्री कोच B2 की सीट संख्या 31 पर यात्रा कर रही थीं। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरते समय वे अपना पर्स कोच में ही भूल गईं, जिसमें मोबाइल फोन, नकदी, चश्मा और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। कोच में तैनात कंडक्टर श्री जी.एल. जाट (CTI/VGLJ) की नजर जब इस लावारिस पर्स पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसे अपनी सुरक्षा में ले लिया।
परिजनों को सौंपा सामान:
श्री जाट ने यात्री से संपर्क साधा और अगले दिन गाड़ी संख्या 12616 से वापसी के दौरान आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री के परिजनों को बुलाकर उनका सामान सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ कीमती सामान पाकर यात्री के परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने रेल प्रशासन और विशेष रूप से श्री जी.एल. जाट का आभार व्यक्त किया। रेलवे के इस कदम से यात्रियों का रेल तंत्र के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।
.jpeg)
thanks for visit...!