हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान निवाड़ी जिले में हादसा, 5 लोग घायल…।

बुन्देली न्यूज़,
By -
0

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान निवाड़ी जिले में हादसा, 5 लोग घायल…।

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगों के घायल होने की भी खबर है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा निवाड़ी में मंडी के पास उस वक्त हुआ जब पदयात्रा में शामिल एक डीजे पुल पार कर रहा था। डीजे के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी चल रही थी। तभी वो हादसे का शिकार हो गया। हादसा होने के बाद हड़कंप मच गया और तुरंत घायल लोगों को अस्पाल पहुंचाया गया।
बुधवार को सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा के निवाड़ी में प्रवेश करने पर स्थानीय भक्त परिकर डीजे के साथ शामिल हुआ। यह डीजे जैसे ही मंडी के पास पहुंचा पुल पार करते समय असंतुलित होकर पलट गया। इसमें डीजे पर सवार 5 लोग घायल हो गए। इन सभी को तत्काल ही एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर सभी का उपचार किया जा रहा है।

बीएमओ डॉ आरसी मलारिया ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं घटना की जानकारी होते ही धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सहयोगी जितेंद्र मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उनका कहना था सभी की हालत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।

कुलदीप वर्मा बुंदेली न्यूज 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

thanks for visit...!

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!