ग्रामीण परिजन नही दे रहे थे डर के कारण अपने मरीज को ब्लड, रक्तदानी रवि ने आंगे आकर किया रक्तदान।
बुंदेलखंड में रक्तदान को लेकर बहुत भ्रंतिया है, जिससे ग्रामीण अंचल के लोग आज भी रक्तदान से डरते है और इधर उधर भटकते है और यह भटकाव उन्हें दलालों के दलदल में फसाता है पर कुछ रक्तदानी समय समय पर इनकी मदद करते रहते है जिससे मरीज का जीवन बचाया जा सके।रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि एम पी एन डॉ के यंहा भर्ती धर्मपुरा निवासी मरीज बबिता जिसके सीने में सिस्ट का ऑपेरशन रक्त की कमी स रुका हुआ था परिजन रक्त की तलाश में भटक रहे थे पर स्वयं रक्तदान से डर रहे थे।मरीज को बचाने के लिए तब कई बार के रक्तदानी रवि जैन ने अपना रक्तदान कर पीड़िता की मदद की।
इन्होंने रक्तदान करते हुए बताया कि यह मेरा 17वा रक्तदान है पीड़ितों के लिए रक्तदान करना मुझे अच्छा लगता है पर जब परिजन आंगे नही आते बहुत दुख भी होता है,मेरे तो सभी से यही निवेदन है कि सभी लोग बगैर डरे रक्तदान करे जिससे स्वंय भी स्वस्थ रहे और पीड़ित भी स्वस्थ हो।
.jpeg)
thanks for visit...!