प्रेस नोट
छतरपुर पुलिस
थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान हर्रई तिगेला से तस्करी की जा रही 23 पेटी, 206 लीटर अवैध शराब कीमत करीब ढाई लाख रुपए बरामद
माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 85 प्रकरण एवं आबकारी में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1100 किग्रा से अधिक गांजा, स्मैक, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1200 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, 20000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।
थाना गढ़ी मलहरा पुलिस को आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान हर्रई तिगैला में अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान हर्रई तिगैला पहुंची। वहां पर रखी 23 पेटी, मात्रा 206 लीटर अवैध शराब कीमत करीब ढाई लाख रुपये जप्त की गई। विधि विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ पर बताया कि अवैध शराब चार पहिया वाहन से उतारी गई है जिसमें अन्य आरोपी भी सम्मिलित हैं। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी
1. रोहित राजा
2. विधि विरुद्ध किशोर एवं
3. अन्य
के विरुद्ध थाना गढ़ी मलहरा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, विधि विरुद्ध किशोर के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई, संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह, उपनिरीक्षक आरपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह, रामलाल प्रजापति, आरक्षक श्री राम, प्रेमचंद, अभिलाष, जुबेर एवं टीम की भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ