सोशल मीडिया पर अभद्रता फैलाने वाला शिवम साहू गिरफ्तार, कर जेल भेजा गया
विधायक, पुलिस और संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर प्रशासन सख्त
छतरपुर/बिजावर: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणियों के माध्यम से सनसनी फैलाने वाले युवक शिवम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताने वाला यह युवक लगातार समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा था।
शिवम साहू नामक इस युवक ने हाल ही में कई वीडियो जारी किए थे, जिनमें वह बिजावर विधायक बबलू शुक्ला और उनके पुत्र के खिलाफ अत्यंत अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करता नजर आया। युवक यहीं नहीं रुका, उसने मध्य प्रदेश की मोहन सरकार, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, यहाँ तक कि अपने सगे चाचा को भी अपनी बयानबाजी का निशाना बनाया।
पुलिस और प्रशासन को भी दी चुनौती
ताजा वायरल वीडियो में युवक बिजावर SDOP हर्ष राठौर का नाम लेते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भी जहर उगलता दिख रहा है। वीडियो में वह किसी जहरीली वस्तु (दवाई) का सेवन करते हुए भी दिखाई दे रहा है, जो समाज में गलत संदेश और सनसनी फैलाने का प्रयास माना जा रहा है।
मानसिक स्थिति और सामाजिक आक्रोश
युवक की इन हरकतों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है
आम जनता का कहना है की
यदि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है, तो उसे खुलेआम समाज में जहर घोलने के बजाय मानसिक चिकित्सालय (पागलखाने) क्यों नहीं भेजा जाता?
सोशल मीडिया पर इस तरह की नफरत फैलाने वालों पर केवल जेल की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि इनके इंटरनेट एक्सेस पर भी लगाम लगनी चाहिए।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी को भी सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर शांति भंग करने या किसी की छवि धूमिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
.jpeg)
thanks for visit...!