हरपालपुर: आफत बनकर बरसी बिन मौसम बारिश; फसलें बर्बाद,

बुन्देली न्यूज़,
By -
0
हरपालपुर: आफत बनकर बरसी बिन मौसम बारिश; फसलें बर्बाद, चौक नालियों ने बढ़ाई वार्डवासियों की मुसीबत हरपालपुर। क्षेत्र में हुई अचानक बारिश ने किसानों और आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस बेमौसम बरसात से जहाँ खेतों में खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, वहीं नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई है।

खुद नालियां साफ करने को मजबूर लोग: बारिश के चलते नगर की नालियां पूरी तरह चौक हो गई हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और घरों के पास जमा हो रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते वार्ड वासी खुद ही हाथों में फावड़ा और झाड़ू लेकर नालियां साफ करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। फसलों को भारी चपत: तेज हवाओं और बारिश से गेहूं, सरसों और चने की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है ताकि उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से राहत मिल सके। बुंदेली न्यूज हरपालपुर

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

thanks for visit...!

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!