महिलाओ के स्वावलंबी बनने से पूरा परिवार और समाज होगा सशक्त - चारु चौधरी

महिलाओ के स्वावलंबी बनने से पूरा परिवार और समाज होगा सशक्त - चारु चौधरी
अस्फाक शाह

महोबा। अनुरागिनी संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से ब्लॉक सभागार कबरई में नारी शक्ति गौरव उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री चारु चौधरी ने कहा कि ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। यदि महिला स्वावलंबी बनती है तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास को नई दिशा देते हैं। अनुरागिनी संस्था का यह प्रयास निश्चित ही प्रेरणादायी है। अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि संस्था पिछले 28 वर्षों से महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि देश की हर महिला आत्मनिर्भर बने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाए। उप जिलाधिकारी सल्तनत परवीन ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना सतत विकास संभव नहीं है। हमें महिलाओं को हर स्तर पर अवसर देना होगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिला समूह आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं। स्वयं सहायता समूह न केवल आजीविका के साधन उपलब्ध करा रहे हैं l बल्कि सामाजिक बदलाव और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला भी बन रहे हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से गहरा ग्राम की चित्रा और कुमरोड़ा ग्राम की संध्या को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार, उद्यमिता और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है l भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा  की l जिलाध्यक्ष विभा पुरवार ने  केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा  महिलाओं के लिए जनकल्याण  योजनाएं से जुड़ने के माध्यम को बताया l जिला प्रोबेशन अधिकारी नायक हर्षवर्धन ने महिला कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं  की जानकारी प्रदान की l महिला पुलिस उपनिरीक्षक शिवानी प्रजापति ने महिला मिशन शक्ति की जानकारी देते हुए टोल-फ्री नंबर की जानकारी समुह के सदस्यों को दी l कार्यक्रम संयोजक दीपेन्द्र सिंह परिहार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव महिलाओं को नई प्रेरणा देने वाला है और आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय  ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक शिखा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गोरखपुर   क्षेत्र की सोशल मीडिया प्रमुख   वंदना गुप्ता जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार जालौन के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत निदेशक महेंद्र सोनी प्रशांत कुमार गुप्ता , योगेश कुमार गुप्ता नीतेश गुप्ता धनेंद्र दीक्षित , महेंद्र यादव मनीष कुमार नामदेव श्याम करन प्रजापति किशोर बोर्ड की सदस्य कल्पना सोनी सहकार भारती की जिला महिला प्रमुख रेखा तिवारी सिद्धि तिवारी रामजी अरजरिया रामावतार साहू मुख्य रूप  से उपस्थित रहे l कार्यक्रम में डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से उपस्थित महिलाओं को पोषण जूस वितरित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ